समावेश
  • फ्लाइटफ्लाइट
  • ट्रेनट्रेन
  • बसबस
  • खानाखाना
  • गाइडगाइड

फ्लाईट द्वारा वियतनाम टूर – फु कॉक, बाना हिल्स, गोल्डन ब्रिज दा नांग, होई एन, हो ची मिन्ह

यह स्पेशल तीर्थ यात्रा 27 मार्च, 08 मई, 10 जुलाई एवं 18 सितम्बर 2026 को दिल्ली से शुभ प्रस्थान करेगी।

दिल्ली से फ्लाइट द्वारा हो ची मिन आगमन । होटल चेक-इन एवं भोजन पश्चात बुई वियन वॉकिंग स्ट्रीट का आनंद। रात्रि विश्राम हो ची मिन सिटी में ।

होची मिन से प्रातः कूची टनल भ्रमण। शहर का भ्रमण वार रिमनेंट्स | म्यूजियम, वॉटर पपेट शो, सैगॉन सेंट्रल पोस्ट ऑफिस, नोट्रे डेम कैथेड्रल व शाम को गुयेन ह्यू वॉकिंग स्ट्रीट । रात्रि विश्राम हो ची मिन सिटी में।

फु कॉक के लिए प्रातः फ्लाइट द्वारा होची मिन से प्रस्थान । होटल चेक-इन | व शाम को ग्रैंड वर्ल्ड फु कॉक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम। रात्रि फु कॉक में।

फु कॉक साओ बीच एवं अन्य बीचों का आनंद। होन थोम केबल कार की | सवारी । शाम को किस ब्रिज व नाइट मार्केट । रात्रि फुकॉक में।

दानांग फ्लाइट द्वारा फुकॉक से आगमन । होटल में चेक-इन । शाम को | हान मार्केट, दा नांग नाइट मार्केट एवं ड्रैगन ब्रिज का आनंद। रात्रि विश्राम दानांग में।

बाना हिल्स प्रातः नाश्ते के पश्चात बाना हिल्स के लिए प्रस्थान । रोपवे द्वारा| पहाड़ी पर पहुँचकर प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लेंगे। वहाँ विश्वप्रसिद्ध गोल्डन ब्रिज, सुंदर फ्रेंच विलेज एवं मनोरंजन से भरपूर फैंटेसी पार्क का भ्रमण किया। | जाएगा। रात्रि विश्राम दानांग / होई आन में।

होई आन में नारियल नाव की सवारी। बाज़ारों एवं नदी किनारे घूमने का | आनंद। दोपहर को मार्बल माउंटेन्स होते हुए दा नांग वापसी। शाम को फ्लाइट द्वारा हो ची मिन व वह से दिल्ली के लिए प्रस्थान

होची मिन से दिल्ली के लिए फ्लाइट द्वारा प्रस्थान व वियतनाम यात्रा | की मधुर स्मृतियों के साथ यात्रा का समापन।

यात्रा का किराया


यात्रा में शामिल आने-जाने की इंटरनेशनल फ्लाइट टिकट, शहरों के बीच 3 डोमेस्टिक फ्लाइट्स, पुशबैक डीलक्स A/C बस / मिनी बस, A/C डबल बेड होटल रूम, वीजा का खर्च, भोजन, चाय, नाश्ता आदि । अग्रिम बुकिंग हेतु 25,000/- यात्री यात्री श्री शिव शंकर तीर्थ यात्रा' ऋषिकेश के S.B.I. बैंक खाते में जमा करवा दें। शेष धनराशि यात्रा से 7 दिन पूर्व ली जायेगी।

विशेष सूचना:  यदि कोई यात्री बुकिंग के बाद यात्रा रद्द करता है, तो अग्रिम राशि वापसी नहीं की जाएगी। यात्रा तिथि नजदीक आने पर फ्लाइट टिकट का मूल्य बढ़ सकता है, जिससे किराये में वृद्धि का अंतर यात्री द्वारा देय होगा ।

फ्लाईट द्वारा यात्रा के नियम व सुविधाऐं


प्रतिदिन चाय, नाश्ता, दोपहर व रात का शाकाहारी भोजन मिलेगा। जो होटल मेनू में निश्चित रहेगा। भोजन होटल या स्थानीय रेस्तरां में उपलब्धता अनुसार दिया जाएगा। यात्रियों को डबल बेड कमरे दिए जाएँगे। यदि कोई यात्री सिंगल रूम लेना चाहता है तो उसे ₹12,000/- अतिरिक्त शुल्क देना होगा। होटल का चेक-इन/चेक-आउट स्थानीय नियमों एवं समय के अनुसार होगा।

हवाई यात्रा हेतु प्रत्येक यात्री को 15 किलो तक का चेक-इन सामान एवं 7 किलो तक का हैंड बैग ले जाने की अनुमति होगी। अतिरिक्त सामान का शुल्क यात्रिओं द्वारा स्वयं दिया जाएगा। हवाई अड्डे पर ट्रांसफर के दौरान यात्रियों को अपना सामान स्वयं संभालना होगा।

यात्रा के लिए पासपोर्ट की मूल प्रति साथ लाना अनिवार्य है। पासपोर्ट की वैधता यात्रा की तिथि से कम से कम 6 महीने शेष होनी चाहिए। यात्रियों को हमेशा मूल पासपोर्ट, वीज़ा एवं ई-टिकट साथ रखना होगा। वैध दस्तावेज न होने पर बोर्डिंग की अनुमति नहीं होगी और यात्रा का शुल्क वापस नहीं होगा। बुकिंग के बाद पासपोर्ट की डिटेल पेज की कॉपी WhatsApp (9640100200) पर भेजनी होगी।

यात्रा हेतु A/C बस / वैन/मिनी कोच की व्यवस्था की जाएगी। ग्रुप के अनुसार वाहन चुना जाएगा। कुछ शहरों में स्थानीय यातायात नियमों और संकरी गलियों के कारण छोटे वाहन भी प्रयोग किए जायेंगे।

दर्शनीय स्थलों के प्रवेश शुल्क, बोटिंग, रोपवे, पोर्टर, वाटर स्पोर्ट्स, एडवेंचर गतिविधियाँ, पारंपरिक शो तथा व्यक्तिगत शॉपिंग आदि के खर्च पैकेज में शामिल नहीं हैं। हमारे द्वारा उल्लेखित सुविधाओं के अतिरिक्त यदि यात्री स्वयं कोई अतिरिक्त खर्च करते हैं, तो उसका भुगतान उन्हें स्वयं करना होगा। वियतनाम में आगमन के बाद, आप एयरपोर्ट पर अपनी आवश्यकता अनुसार स्थानीय मुद्रा (रूपया) और सिम कार्ड ले सकते हैं। अपने सामान और सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रत्येक यात्री की स्वयं होगी। किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत बीमारी, दुर्घटना या मूल्यवान वस्तुओं के नुकसान की जिम्मेदारी संस्था नहीं लेगी। अगर कोई यात्री अस्वस्थ होकर यात्रा बीच में छोड़ देता है, तो वाहन की व्यवस्था और खर्च यात्री का स्वयं की जिम्मेदारी होगी। कोई भी राशि वापसी नहीं की जाएगी। आपात स्थिति में अस्पताल या डॉक्टर की व्यवस्था की जा सकती है, स्वयं यात्री के खर्चे पर यदि कोई यात्री निर्धारित समय पर नहीं पहुँचता है, तो उसे अगले स्थान तक अपने खर्च पर पहुँचना होगा। परिवहन निर्धारित स्थलों की पार्किंग तक ही जाएंगी, वहाँ से दर्शनीय स्थलों की दूरी बहुत कम होगी, यात्री स्वयं के खर्च पर पैदल या रिक्शा द्वारा वंहा जा सकते हैं।

यात्रा के दौरान यदि कोई यात्री किसी भी कारण से कस्टम या विदेशी नियमों का उल्लंघन करते पाया जाता है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी स्वयं यात्री की होगी। ऐसी स्थिति में संस्था किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगी। यात्रा को न तो रोका जाएगा और न ही स्थगित किया जाएगा, और न कोई शुल्क वापस किया जाएगा। यदि स्थानीय कानून के अंतर्गत कोई कार्यवाही होती है, तो उसका दायित्व पूर्णतः संबंधित यात्री का होगा। अतः निवेदन है कि वे विदेश के सभी नियमों और कानूनों का पालन करें।

बाढ़, भूकंप, युद्ध, दंगा, आतंकवादी गतिविधि, त्योहार, औद्योगिक विवाद, प्राकृतिक या परमाणु आपदा, खराब मौसम, महामारी, आग, बस / प्लेन / रेल के विलम्ब आदि के कारण कुछ स्थलों के दर्शन संभव नहीं हो पाते हैं तो ऐसी स्थिति में कार्यक्रम में आवश्यकतानुसार परिवर्तन किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में यदि यात्रा बाधित होती है, तो संस्था किसी प्रकार के हर्जाने या मुआवजे के लिए उत्तरदायी नहीं होगा। यात्रा संस्था आपकी सुविधा का पूरा प्रयास करता है, फिर भी यात्रा के दौरान कुछ असुविधा संभव है। कृपया इसे स्वीकार करें और यात्रा मैनेजर को पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

नियम

यात्रियों को निम्नलिखित नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।


rule icon

यात्रा काल के दौरान आर्थिक, शारीरिक क्षति एवं सामान की जिम्मेदारी यात्री की स्वयं की होगी। व्यवस्थापक यात्रियों के नुकसान का जिम्मेदार नहीं होगा। फ्लाइट और रेल के नियमों का पालन करें।

rule icon

यात्री को आवश्यकता पड़ने पर यात्री अपने खर्चे पर अस्पताल / डाक्टर की व्यवस्था अपनी सुविधानुसार कर सकते हैं। प्रत्येक यात्री टाईम टेबल के अनुसार चलने को बाध्य होंगे, यदि किसी कारणवश कोई ग्रुप से अलग होता है तो अगले स्टेशन / गन्तव्य पर यात्री अपने खर्चे पर पहुचेंगें। सभी बसे दर्शनीय स्थलो की पार्किंग तक जाएगी वहा से मन्दिरों की दूरी नगण्य है इसलिए यात्री (स्वयं के खर्च से पैदल अथवा रिक्शे से वहाँ जा सकते हैं। इस प्रकार यात्रियों को पैदल कम चलना पड़ेगा।

rule icon

यदि कोई यात्री किन्हीं कारणवश अथवा अस्वस्थ होने की वजह से अपनी यात्रा अधूरी छोड़कर घर वापिस आना चाहेगा तो उस अवस्था में यात्री को व्यवस्थापक की तरफ से केवल घर तक पहुंचाने हेतु रेलवे का स्लीपर क्लास का टिकिट ही दिया जायेगा। यह व्यवस्था भी केवल यात्रा समाप्ति के 5 दिन पूर्व तक लागू होगी। किराया वापसी किसी भी अवस्था में देय नहीं होगा ।

rule icon

यात्रा में फ्लाइट लेट होने / बस खराब होने / मौसम खराब होने/साप्ताहिक अवकाश / बन्द / रैली आदि के कारण से किसी स्थान पर दर्शन ना होने पर व्यवस्थापक द्वारा कार्यक्रम में जो भी बदलाव किया जायेगा, यात्रियों से निवेदन है कि परिस्थतियों को समझते हुए उसमें अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

rule icon

यात्रा काल में मैनेजर यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधा देने की कोशिश करेंगे परन्तु फिर भी यात्रा के दौरान थोड़ी असुविधा होना स्वाभाविक है। उस समय 'परदेश नरेश कलेशन' की कहावत के अनुसार तपस्या की भावना से उसे सहन करें व मैनेजर को पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

यात्रा विवरणयात्रा विवरण

  • यात्रा प्रस्थान शहर:दिल्ली
  • यात्रा प्रस्थान: 27 मार्च, 08 मई, 10 जुलाई एवं 18 सितम्बर 2026
  • यात्रा किराया:99,000 प्रति व्यक्ति
  • यात्रा अवधि:8 दिन / 7 रातें
  • प्रति व्यक्ति 25,000 जमा कर यात्रा बुक करें।

आपके पास कोई प्रश्न है?

हमें कॉल करने में संकोच न करें। हमारे पास विशेषज्ञों की एक टीम है जो आपके सभी प्रश्नों का समाधान करेगी। धन्यवाद।

Mobile icon+91-9640100200

फ्लाईट द्वारा वियतनाम टूर पैकेज के बारे में हमारे ग्राहकों की राय

शिवशंकर तीर्थ यात्रा के वियतनाम यात्रा एक अद्भुत अनुभव रही। फु कॉक के शांत समुद्र तट, बाना हिल्स की ठंडी हवाएँ और गोल्डन ब्रिज की अनोखी बनावट ने मन को अत्यंत आनंदित किया। होई एन की पारंपरिक सुंदरता और हो ची मिन्ह की आधुनिकता ने इस यात्रा को अविस्मरणीय बना दिया। पूरी यात्रा अच्छी तरह से संगठित और बेहद सुखद रही।

प्रमोद कुमार शर्मा

प्रमोद कुमार शर्मा

दिल्ली

शिवशंकर तीर्थ यात्रा के वियतनाम टूर ने हर उम्मीद से बढ़कर अनुभव दिया। फु कॉक के बीच, बाना हिल्स की पहाड़ियाँ, और गोल्डन ब्रिज के दृश्य एक सपने जैसे लगे। होई एन की परंपराएं और हो ची मिन्ह की ऊर्जा ने इस यात्रा को पूरी तरह संतुलित और अविस्मरणीय बना दिया। पूरी टीम का आयोजन प्रशंसनीय था।

दिया बतरा

दिया बतरा

चंडीगढ़

शिवशंकर तीर्थ यात्रा के यह यात्रा शांति, रोमांच और आनंद से भरपूर रही। फु कॉक की प्राकृतिक सुंदरता, बाना हिल्स और गोल्डन ब्रिज की वास्तुकला, और होई एन की सांस्कृतिक विरासत ने दिल जीत लिया। हो ची मिन्ह की गति और जीवनशैली ने यात्रा में एक आधुनिक स्पर्श जोड़ा। सभी व्यवस्थाएँ बेहतरीन थीं।

कैलाश अग्रवाल

कैलाश अग्रवाल

मुंबई

हमारे नवीनतम पुस्तिका डाउनलोड करें

शिव शंकर तीर्थ यात्रा की जम्मू-कश्मीर की अगामी यात्राओं की पुस्तक पढ़े

हिमांचल / जम्मू-कश्मीर

हिमांचल / जम्मू-कश्मीर

शिव शंकर तीर्थ यात्रा की मध्य प्रदेश की अगामी यात्राओं की पुस्तक पढ़े

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

शिव शंकर तीर्थ यात्रा की सभी अन्य राज्य की अगामी यात्राओं की पुस्तक पढ़े

सभी अन्य राज्य

सभी अन्य राज्य

संपर्क करें

travling यात्रा कंपनी

हम एक संगठित तरीके से तीर्थयात्रा आयोजित करते हैं जिसमें तीर्थयात्रियों को उच्च गुणवत्ता वाला भोजन, सत्संग कार्यक्रम और चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।

चैनल पार्टनर्स

हमारी ताज़ा खबरें और लेख

लोकप्रिय पृष्ठ

Switch to English
Enquire Now
Shiv Shankar Tirth Yatra Whatsapp