Pramod kumar Sharma
यात्रा विवरण:
अवधि:14 दिवसीय
प्रस्थान:21 अगस्त व 23 अक्टूबर 2023
प्रस्थान शहर:दिल्ली एयरपोर्ट
किराया:40,000/- प्रति व्यक्ति
एडवांस बुकिंग
प्रति व्यक्ति 5,001 जमा कर यात्रा बुक करें।
यह स्पेशल तीर्थ यात्रा 21 अगस्त व 23 अक्टूबर 2023 को दिल्ली एयरपोर्ट से प्रारम्भ होगी।
स्टेशन | दिनांक | दर्शनीय स्थल |
---|---|---|
दिल्ली | पहला दिन | फ्लाईट द्वारा चेन्नई के लिए प्रस्थान (रात्रि विश्राम चेन्नई में)। |
दूसरा दिन | पार्थ सारथी मन्दिर, कपालेश्वर महादेव, मैरिना बीच, अन्ना स्वामी समाधि, क्रोकोडाइल पार्क। (रात्रि विश्राम चेन्नई में)। | |
तीसरा दिन | शोर मन्दिर, पांडव रथ, अरविन्द आश्रम, गांधी-रॉक-पैराडाइस बीच (तीसरा दिन रात्रि पॉन्डिचेरी, चौथा दिन रास्ते में व रात्रि रामेश्वरम् में)। | |
पांचवां दिन | समुद्र स्नान, राम-सीता कुण्ड, राम झरोखा मन्दिर दर्शन, 22 कुण्ड स्नान, रामेश्वरम् ज्योर्तिलिंग, धनुषकोटि। (रात्रि रामेश्वरम् में) | |
छठे दिन | कन्याकुमारी मन्दिर दर्शन, सूर्य उदय अथवा सूर्य अस्त के दर्शन, हिन्द बंगाल, अरब तीनों समुद्रों का संगम स्नान, विवेकानन्द स्मारक। (रात्रि विश्राम कन्याकुमारी में) | |
सातवां दिन | कोवलम बीच, म्यूज्यिम, तिरूवनन्तपुरम चिड़ियाघर, पद्मनाभम् मन्दिर । (रात्रि विश्राम कन्याकुमारी/मदुरई में)। | |
आठवां दिन | मीनाक्षी देवी मन्दिर, सुन्दरेश्वर महादेव दर्शन। (रात्रि विश्राम त्रिची) | |
नवां दिन | श्री रंगनाथ मन्दिर, जम्बूकेश्वर। (रात्रि विश्राम त्रिची) | |
दसवां दिन | श्री लक्ष्मी नारायण मन्दिर (स्वर्ण मन्दिर)। (रात्रि तिरुपति में) | |
ग्यारहवां दिन | तिरुपति बाला जी (तिरुमला मन्दिर पहाड़ी पर स्थित है।) बस द्वारा। (ग्यारहवां दिन में रात्रि रेल से हैदराबाद के लिए प्रस्थानं)। | |
बारहवां दिन | मल्लिकार्जुन ज्योर्तिलिंग दर्शन । (हेदराबाद से बस द्वारा) | |
तेरहवां दिन | हैदराबाद से फ्लाईट द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान व यात्रा समापन। |
भोजन, चाय, नाश्ता, A/C पुशबेक डीलक्स बस, A/C डबल बैड होटल रूम, 3 A/C रेल रिजर्वेशन, हवाई जहाज (दिल्ली से चेन्नई व वापसी हेदराबाद से दिल्ली) द्वारा का किराया 41,000/- प्रति सवारी होगा। अग्रिम बुकिंग हेतु 5,001/- प्रति यात्री नगद अथवा ऑनलाइन ‘श्री शिव शंकर तीर्थ यात्रा’ ऋषिकेश के S.B.I. बैंक खाते में जमा करवा दें। शेष धनराशि यात्रा से पूर्व ली जायेगी। वातानुकूलक सुविधा केवल चलती बस में रहेगी पार्किंग में खड़ी बस में यह सुविधा नहीं होगी। तिरुपति सहर से तिरुपति मंदिर तक यात्रिओ को सरकारी बस सेवा से ले जाया जायेगा।
यात्रियों के लिए यात्राकाल में सुबह की चाय, नाश्ता, दोपहर व रात्रि भोजन में एक दाल, एक सब्जी, चावल, रोटी का पूरा प्रबन्ध होगा। शाम को चाय दी जायेगी। दाल-चावल, रोटी में देशी घी का प्रयोग होगा। सब्जी व नाश्ते में रिफान्इड तेल का प्रयोग होगा। समय की उपलब्धता के आधार पर यात्रियों को पापड़ व अचार भी भोजन के साथ दिया जायेगा। प्याज-लहसुन का प्रयोग पूर्णतः वर्जित होगा। भोजन शुद्ध शाकाहारी सात्विक बनाया जायेगा। यात्रा के दौरान तवा चपाती बनायी जायेगी व समय की उपलब्धता के अनुसार पूड़ी, पराठें व खिचड़ी भी बनायी जायेगी तथा यात्रा में समय अनुसार लंच पैकेट भी दिया जाएगा।
रात्रि विश्राम के लिए होटल का प्रबन्ध समस्त यात्रियों के लिए 2/3 बैड के अटैच लैट-बाथरूम कमरों में किया जाएगा। यात्री अपने साथ असली फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आई. डी.), कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट व 3 पासपोर्ट साईज फोटो अवश्य साथ लावे । दर्शनीय स्थलों का प्रवेश शुल्क यात्रियों द्वारा वहन किया जायेगा।
फ्लाइट मे यात्रि अपने पावर बैंक को हैंड बैग में ही रखे । कैंची, नेल कटर, चाकू आदि तरह का सामान फ्लाइट में ना लेकर जाये। यात्रा में फ्लाइट के नियम के अनुसार प्रत्येक यात्री अपने साथ 15 किलो तक का एक सूटकेस या बैग जोकि चेक इन बैगेज में जायेगा और 7 किलो तक का एक बैग हैंड बैगेज में लेके जा सकते हैं।
प्रत्येक यात्रियों के फ्लाइट के बोर्डिंग पास फ्लाइट में बैठने के 12 घंटे के अन्दर यात्री के मोबाइल पर व्हाट्सएप द्वारा भेज दिए जाएगा। फ्लाइट और रेल का नियमों का पालन अवस्य करें। यात्री अपने प्लेन की टिकट पर दिया गए टर्मिनल पर फ्लाइट उड़ने के समय से 3 घंटा पूर्व डिपार्चर गेट के सामने संस्था के प्रतिनिधि से मिले।
यात्रा बुक होने के बाद यात्री अपनी सीट कैंसिल करवाता है तो अग्रिम धनराशि वापिस नहीं की जायेगी। हवाई जहाज की सुविधा उड़ान की स्थिति पर निर्भर करेगी।
यात्रा काल के दौरान आर्थिक, शारीरिक क्षति एवं यात्री के सामान की जिम्मेदारी यात्री की स्वयं की होगी। व्यवस्थापक यात्रियों के नुकसान का जिम्मेदार नहीं होगा।
यदि कोई यात्री किन्हीं कारणवश अथवा अस्वस्थ होने की वजह से अपनी यात्रा अधूरी छोड़कर घर वापिस आना चाहेगा तो्र उस अवस्था में यात्री को व्यवस्थापक की तरफ से केवल घर तक पहुंचाने हेतु रेलवे का थ्री टायर स्लीपर क्लास का टिकिट ही दिया जायेगा। किराया वापसी किसी भी अवस्था में देय नहीं होगा। यह व्यवस्था केवल यात्रा समाप्ति के 5 दिन पूर्व तक लागू होगी।
यात्रा में फ्लाइट लेट होने / बस खराब होने/ मौसम खराब होने/साप्ताहिक अवकाश/ बन्द/ रैली आदि के कारण सें किसी स्थान पर दर्शन ना होने पर संस्था/ व्यवस्थापक द्वारा कार्यक्रम में जो भी बदलाव किया जायेगा, यात्रियों से निवेदन है कि परिस्थतियों को समझते हुए उसमें अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।
यात्रा काल में मैनेजर यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधा देने की कोशिश करेंगे परन्तु फिर भी यात्रा के दौरान थोड़ी असुविधा होना स्वाभाविक है। उस समय ‘परदेश नरेश कलेशन’ की कहावत के अनुसार तपस्या की भावना से उसे सहन करें व व्यवस्थापक को पूर्ण सहयोग प्रदान करें।
आपके पास कोई प्रश्न है?
हमें कॉल करने में संकोच न करें। हम एक विशेषज्ञ टीम हैं और हम आपसे बात करके खुश हैं।
तीन धाम 11 ज्योतिर्लिंग तीर्थ यात्रा - 33 दिन
मुख्य आकर्षण : 11 ज्योतिर्लिंग, किशोर धाम, गंगा सागर, नेपाल, काठमांडू
प्रस्थान : 14 मई व 2 जुलाई 2023
1 धाम जगन्नाथपुरी गंगासागर तीर्थ यात्रा - 15 दिन
मुख्य आकर्षण : जगन्नाथ पुरी धाम, बैजनाथ धाम, गंगासागर,अयोध्या, इलाहाबाद
प्रस्थान : 11 जून 2023
एक धाम द्वारिका पुरी धाम - 12 दिन
मुख्य आकर्षण : द्वारिका पूरी धाम, सप्त ज्योतिर्लिंग, स्टेचू ऑफ यूनिटी
प्रस्थान : 03 जून व 24 अगस्त 2023
ब्रज चैरासी कोस यात्रा - 10 दिन
मुख्य आकर्षण : मथुरा, वृन्दावन, नन्दगाँव, बरसाना, गोवर्धन परिक्रमा, ब्रजचैरासी कोसद्ध की यात्रा
प्रस्थान : 18 नवम्बर 2023
Best of the best facilities in Yatra. Very very coprative & friendly staff. Break fast, lunch & denner very remarkable. We had two time journey with this yarta company.
The staff is very nice and they take care of all the yatri the meal is very delicious.All suvidhaye are best they give milk and tea also in morning and evening.
Fabulous Organization... You should join them they serve awesome food and I have great experience with them.
ISO Certified Organization Serving Since 1967
Special Care for Senior citizens.
Well Trained Employees
More than 50 Years Oldest Organization.
Bhajan and Satsang Facility in Running Train.
Arrangement of Bus and Other Vehicle Facility.
Hygienic Food Facility.
LTC Facility.
Full Security Facility.
We conduct pilgrimage in an organized manner in which the pilgrims are provided good quality food, Satsang programmes, medical facilities.