सुधा देवी वर्मा
दिल्ली
यात्रा प्रारम्भ: 12 नवंबर, 28 फरवरी, 4 अप्रैल 2027 (यात्रा समय: 8 दिन / 7 रातें)
दिल्ली से फ्लाइट द्वारा कोचीन के लिए प्रस्थान। कोचीन आगमन के बाद होटल में चेक-इन एवं विश्राम। (रात्रि विश्राम कोचीन)
कोचीन: प्रातः कोचीन मरीन ड्राइव, कोचीन पोर्ट, कोचीन बीच आदि का भ्रमण। इसके बाद मुन्नार के लिए प्रस्थान। (रात्रि विश्राम कोचीन/मुन्नार)
मुन्नार: प्राकृतिक हिल स्टेशन भ्रमण (टी गार्डन / टी फैक्ट्री, एरावीकुलम नेशनल पार्क, मट्टूपेट्टी डैम, रोज गार्डन)। (रात्रि विश्राम मुन्नार)
थेक्कडी: प्रातः मुन्नार से थेक्कडी प्रस्थान व प्राकृतिक सौन्दर्य अवलोकन, स्पाइस प्लांटेशन टूर आदि करते हुए रात्रि विश्राम थेक्कडी में।
एैलप्पी: प्रातः थेक्कडी से एैलप्पी हेतु प्रस्थान, एैलप्पी भ्रमण, बैकवाटर बोट राइड, अलप्पुझा बीच आदि करते हुए रात्रि विश्राम एैलप्पी में।
त्रिवेन्द्रम: प्रातः एैलप्पी से त्रिवेन्द्रम के लिए प्रस्थान। चिड़ियाघर भ्रमण एवं श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर के दर्शन। (रात्रि विश्राम त्रिवेन्द्रम)
त्रिवेन्द्रम: कोवलम बीच, पूवर बोटिंग राइड करते हुए कन्याकुमारी प्रस्थान।
कन्याकुमारी: मंदिर दर्शन, हिन्द, बंगाल, अरब तीनों समुद्रों का संगम स्नान, विवेकानन्द स्मारक, कन्याकुमारी ग्लास ब्रिज। (रात्रि विश्राम त्रिवेन्द्रम में)
प्रातः त्रिवेन्द्रम से फ्लाइट द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान। दिल्ली में मधुर स्मृतियों के साथ यात्रा समाप्त।
चाय-नाश्ता, दोनों समय का भोजन, A/C DLX पुशबैक बस एवं A/C डबल-बेड होटल द्वारा व फ्लाइट से आने-जाने पर ₹49,000/- प्रति यात्री राजधानी ट्रेन 3AC से आने-जाने पर ₹39,000/- प्रति यात्री तथा स्वयं के साधन से आने-जाने पर ₹31,000/- प्रति यात्री रहेगा। नोट: कृपया फ्लाइट/राजधानी यात्रा के नियम पेज नं. 32 को ध्यानपूर्वक पढ़कर ही अपनी सीट बुक करायें।
यात्रियों के लिए यात्रा में सुबह चाय, नाश्ता, दोपहर व रात्रि भोजन में दाल, एक सब्जी, चावल, रोटी रहेगी। शाम को चाय होगी। दाल-चावल व रोटी में देशी घी का प्रयोग होगा। सब्जी व नाश्ते में रिफाइंड का प्रयोग होगा। चावल बासमती बनेगा। प्याज-लहसुन का प्रयोग पूर्णतः वर्जित होगा। भोजन शुद्ध शाकाहारी सात्विक बनाया जायेगा। यात्रा के दौरान तवा चपाती बनायी जायेगी व समय की उपलब्धता के अनुसार पूड़ी, पराठें व खिचड़ी भी बनायी जायेगी तथा यात्रा में समय अनुसार लंच पैकेट भी दिया जाएगा। रेल द्वारा लम्बी दूरी की यात्रा के दौरान भोजन की व्यवस्था I.R.C.T.C के अधिकृत भोजनालय से की जायेगी। दोपहर एवं रात्रि भोजन के साथ एक पानी की बोतल दी जायेगी।
रात्रि विश्राम के लिए होटल का प्रबन्ध यात्रियों के लिए डबल बैड रूम में किया जाएगा लेकिन अगर कोई अलग से सिंगल बेड रूम लेने चाहे तो ऐसे में यात्री 8000 प्रति रूम अतिरिक्त भुगतान करके ले सकते है। A/C सुविधा केवल चलती बस में रहेगी पार्किंग में खड़ी बस में यह सुविधा नहीं होगी। यात्री अपने साथ बुकिंग के समय दिए गए असली पहचान पत्र (आधार कार्ड / वोटर आई.डी.) और एक पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य लाएं।
फ्लाइट यात्रा में पावर बैंक केवल हैंड बैग में रखें। कैंची, नेल कटर, चाकू, नारियल आदि सामान ले जाना वर्जित है। प्रत्येक यात्री 15 किलो चेक-इन बैग और 7 किलो हैंड बैग ले जा सकता है। बोर्डिंग पास फ्लाइट से 12 घंटे पहले व्हाट्सएप पर भेजा जाएगा। कृपया टिकट पर दिए टर्मिनल पर, फ्लाइट समय से 3 घंटे पहले डिपार्चर गेट पर संस्था के प्रतिनिधि से मिलें।
यात्रा बुक होने के बाद यात्री अपनी सीट कैंसिल करवाता है तो अग्रिम धनराशि वापिस नहीं की जायेगी। दर्शनीय स्थलों का प्रवेश शुल्क यात्रियों द्वारा वहन किया जायेगा ।
यात्रियों को निम्नलिखित नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।
यात्रा काल के दौरान आर्थिक, शारीरिक क्षति एवं सामान की जिम्मेदारी यात्री की स्वयं की होगी। व्यवस्थापक यात्रियों के नुकसान का जिम्मेदार नहीं होगा। फ्लाइट और रेल के नियमों का पालन करें।
यात्री को आवश्यकता पड़ने पर यात्री अपने खर्चे पर अस्पताल / डाक्टर की व्यवस्था अपनी सुविधानुसार कर सकते हैं। प्रत्येक यात्री टाईम टेबल के अनुसार चलने को बाध्य होंगे, यदि किसी कारणवश कोई ग्रुप से अलग होता है तो अगले स्टेशन / गन्तव्य पर यात्री अपने खर्चे पर पहुचेंगें। सभी बसे दर्शनीय स्थलो की पार्किंग तक जाएगी वहा से मन्दिरों की दूरी नगण्य है इसलिए यात्री (स्वयं के खर्च से पैदल अथवा रिक्शे से वहाँ जा सकते हैं। इस प्रकार यात्रियों को पैदल कम चलना पड़ेगा।
यदि कोई यात्री किन्हीं कारणवश अथवा अस्वस्थ होने की वजह से अपनी यात्रा अधूरी छोड़कर घर वापिस आना चाहेगा तो उस अवस्था में यात्री को व्यवस्थापक की तरफ से केवल घर तक पहुंचाने हेतु रेलवे का स्लीपर क्लास का टिकिट ही दिया जायेगा। यह व्यवस्था भी केवल यात्रा समाप्ति के 5 दिन पूर्व तक लागू होगी। किराया वापसी किसी भी अवस्था में देय नहीं होगा ।
यात्रा में फ्लाइट लेट होने / बस खराब होने / मौसम खराब होने/साप्ताहिक अवकाश / बन्द / रैली आदि के कारण से किसी स्थान पर दर्शन ना होने पर व्यवस्थापक द्वारा कार्यक्रम में जो भी बदलाव किया जायेगा, यात्रियों से निवेदन है कि परिस्थतियों को समझते हुए उसमें अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।
यात्रा काल में मैनेजर यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधा देने की कोशिश करेंगे परन्तु फिर भी यात्रा के दौरान थोड़ी असुविधा होना स्वाभाविक है। उस समय 'परदेश नरेश कलेशन' की कहावत के अनुसार तपस्या की भावना से उसे सहन करें व मैनेजर को पूर्ण सहयोग प्रदान करें।
यात्रा विवरण
आपके पास कोई प्रश्न है?
हमें कॉल करने में संकोच न करें। हमारे पास विशेषज्ञों की एक टीम है जो आपके सभी प्रश्नों का समाधान करेगी। धन्यवाद।
शिवशंकर तीर्थ यात्रा की केरल यात्रा एक अलौकिक अनुभव रही। प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक स्थलों का समावेश इस यात्रा को अविस्मरणीय बनाता है। यात्रा व्यवस्था, गाइड और आवास उत्तम रहे।
मुन्नार की हरियाली, थेक्कडी की झील और रामेश्वरम् धाम का दर्शन – इस यात्रा ने मन को शांति और ऊर्जा से भर दिया। शिवशंकर तीर्थ यात्रा द्वारा बेहतरीन आयोजन।
केरल यात्रा में कन्याकुमारी सूर्यास्त और पद्मनाभस्वामी मंदिर के दर्शन मेरे लिए जीवन का एक अमूल्य अनुभव रहा। संपूर्ण यात्रा बहुत ही व्यवस्थित और सुखद रही।
हम एक संगठित तरीके से तीर्थयात्रा आयोजित करते हैं जिसमें तीर्थयात्रियों को उच्च गुणवत्ता वाला भोजन, सत्संग कार्यक्रम और चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।



