हरिद्वार गंगा घाट
समावेश
  • बसबस
  • होटलहोटल
  • खानाखाना
  • गाइडगाइड

देहरादून, मसूरी, टिहरी झील, ऋषिकेश और हरिद्वार गंगा स्नान यात्रा

स्पेशल तीर्थयात्रा नई दिल्ली से शुभ प्रस्थान।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बस द्वारा देहरादून के लिए प्रस्थान। सहस्रधारा एवं टपकेश्वर महादेव मंदिर दर्शन। शाम को पलटन बाजार भ्रमण स्वयं द्वारा। रात्रि विश्राम देहरादून।

मसूरी प्रस्थान, रास्ते में मालसी डियर पार्क, प्राचीन शिव मंदिर और कैम्पटी फॉल। दोपहर में कंपनी बाग। शाम को मॉल रोड भ्रमण स्वयं द्वारा। रात्रि मसूरी।

नई टिहरी रवाना, धनौल्टी इको पार्क और सुरकंडा देवी मंदिर दर्शन करते हुए टिहरी। दोपहर बाद टिहरी झील में बोटिंग और वॉटर स्पोर्ट्स का आनंद। रात्रि विश्राम नई टिहरी।

ऋषिकेश पहुँचकर जानकी सेतु, जीप द्वारा नीलकंठ महादेव मंदिर, लक्ष्मण झूला, बजरंग सेतु (ग्लास ब्रिज), रामझूला, स्वर्गाश्रम। शाम को परमार्थ निकेतन अथवा त्रिवेणी घाट पर प्रसिद्ध गंगा आरती दर्शन। रात्रि विश्राम ऋषिकेश।

हरिद्वार पहुँचकर कुंभ के अवसर पर गंगा स्नान, समयानुसार स्थानीय मंदिर दर्शन। इसके बाद शुक्रताल के लिए प्रस्थान। रात्रि विश्राम शुक्रताल में।

शुक्रताल गंगा स्नान, शुकदेव मंदिर, पवित्र वृक्ष, जहां शुकदेव जी ने सर्वप्रथम भागवत कथा सुनाई थी। विशालकाय हनुमान जी की प्रतिमा, गणेश मंदिर व दुर्गा मंदिर दर्शन। नई दिल्ली प्रस्थान, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रा सम्पन्न।

यात्रा का किराया


चाय-नाश्ता, दोनों समय का भोजन, A/C डबल बैड होटल रूम, घुमाने के लिए A/C पुशबेक डीलक्स बसों सहित किराया 31,000/- प्रति सवारी होगा। पहाड़ों पर A/C सुविधा नहीं रहेगी। अग्रिम बुकिंग हेतु 5,000/- प्रति यात्री ऑनलाइन 'श्री शिव शंकर तीर्थ यात्रा' ऋषिकेश के S.B.I. बैंक खाते में जमा करवा दें। शेष धनराशि यात्रा से पूर्व ली जायेगी। कृपया बस यात्रा के नियम पेज नं. 19 को ध्यान पूर्वक पढ़ कर ही सीट बुक कराये।

यात्रा विवरण


यात्रियों के लिए यात्रा में सुबह चाय, नाश्ता, दोपहर व रात्रि भोजन में दाल, एक सब्जी, चावल, रोटी रहेगी। शाम को चाय होगी। दाल-चावल व रोटी में देशी घी का प्रयोग होगा। सब्जी व नाश्ते में रिफाइंड का प्रयोग होगा। चावल बासमती बनेगा। समयानुसार यात्रियों को पापड़ व अचार भी भोजन के साथ दिया जायेगा। प्याज-लहसुन का प्रयोग पूर्णतः वर्जित होगा। भोजन शुद्ध शाकाहारी सात्विक बनाया जायेगा। यात्रा के दौरान तवा चपाती बनायी जायेगी व समय की उपलब्धता के अनुसार पूड़ी, पराठें व खिचड़ी भी बनायी जायेगी तथा यात्रा में समय अनुसार लंच पैकेट भी दिया जाएगा। रेल द्वारा लम्बी दूरी की यात्रा के दौरान भोजन की व्यवस्था I.R.C.T.C के अधिकृत भोजनालय से की जायेगी। दोपहर एवं रात्रि भोजन के साथ एक पानी की बोतल दी जायेगी

हमारी यात्रा में केवल सामान्य दवाई की ही व्यवस्था होगी। जो यात्री नियमित रूप से दवाई लेते हैं वे यात्री यात्रा प्रोग्राम के दिनो के अनुसार कृपया अपनी दवाईयां साथ में लावे | जरुरत पड़ने पर यात्री अपने खर्चे पर अस्पताल / डाक्टर की व्यवस्था अपनी सुविधानुसार कर सकते हैं। प्रत्येक यात्री टाईम टेबल के अनुसार चलने को बाध्य होंगे, यदि किसी कारणवश कोई ग्रुप से अलग होता है तो अगले स्टेशन / गन्तव्य पर यात्री अपने खर्चे पर पहुचेंगें। सभी बसे दर्शनीय स्थलो की पार्किंग तक जाएगी वहा से मन्दिरों की दूरी नगण्य है इसलिए यात्री स्वयं के खर्च से पैदल अथवा रिक्शे से वहाँ जा सकते हैं। इस प्रकार यात्रियों को पैदल कम चलना पड़ेगा। A/C बस यात्रा में A/C सुविधा केवल चलती बस में रहेगी पार्किंग में खड़ी बस में यह सुविधा नहीं होगी। संक्रमक रोगी, मादक पदार्थों का सेवन करने वाले वा झगडालू यात्री को यात्रा से पृथक करने का पूर्ण अधिकार मैनेजर का होगा।

रात्रि विश्राम के लिए होटल का प्रबन्ध यात्रियों के लिए डबल बैड रूम में किया जाएगा लेकिन अगर कोई अलग से सिंगल बेड रूम लेने चाहे तो ऐसे में यात्री 6000 प्रति रूम अतिरिक्त भुगतान करके ले सकते है

यात्री अपने साथ असली पहचान पत्र (आधारकार्ड और वोटर आई.डी.) और 1 पासपोर्ट साईज फोटो अवश्य साथ लावे। यात्रा बुक होने के बाद यात्री अपनी सीट कैंसिल करवाता है तो अग्रिम धनराशि वापिस नहीं की जायेगी। दर्शनीय स्थलों का प्रवेश शुल्क यात्रियों द्वारा वहन किया जायेगा।

नियम

यात्रियों को निम्नलिखित नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।


हिमाचल नौ देवी दर्शन यात्रा पैकेज

यात्रा काल के दौरान आर्थिक, शारीरिक क्षति एवं सामान की जिम्मेदारी यात्री की स्वयं की होगी । व्यवस्थापक यात्रियों के नुकसान का जिम्मेदार नहीं होगा ।

हिमाचल नौ देवी दर्शन यात्रा पैकेज

यदि कोई यात्री किन्हीं कारणवश अथवा अस्वस्थ होने की वजह से अपनी यात्रा अधूरी छोड़कर घर वापिस आना चाहेगा तो उस अवस्था में यात्री को व्यवस्थापक की तरफ से केवल घर तक पहुंचाने हेतु रेलवे का स्लीपर क्लास का टिकिट ही दिया जायेगा। यह व्यवस्था भी केवल यात्रा समाप्ति के 5 दिन पूर्व तक लागू होगी। किराया वापसी किसी भी अवस्था में देय नहीं होगा ।

हिमाचल नौ देवी दर्शन यात्रा पैकेज

यात्रा में रेल लेट होने / बस खराब होने / मौसम खराब होने / साप्ताहिक अवकाश / बन्द / रैली आदि के कारण सें किसी स्थान पर दर्शन ना होने पर व्यवस्थापक द्वारा कार्यक्रम में जो भी बदलाव किया जायेगा, यात्रियों से निवेदन है कि परिस्थतियों को समझते हुए उसमें अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

हिमाचल नौ देवी दर्शन यात्रा पैकेज

यात्रा काल में मैनेजर यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधा देने की कोशिश करेंगे परन्तु फिर भी यात्रा के दौरान थोड़ी असुविधा होना स्वाभाविक है। उस समय 'परदेश नरेश कलेशन' की कहावत के अनुसार तपस्या की भावना से उसे सहन करें व मैनेजर को पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

नोटहिमाचल नौ देवी दर्शन यात्रा पैकेज

बस में सबसे पीछे की (5 सीटर) सीट नॉन पुश बैक होती है| उसमें यात्री सहयोग बनाएं | सीट व्यवस्था लॉटरी सिस्टम से रहेगी|

यात्रा विवरणयात्रा विवरण

  • यात्रा प्रस्थान शहर:नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
  • यात्रा प्रस्थान:18 जनवरी, 22 फरवरी व 10 मार्च
  • यात्रा किराया:31,000 प्रति व्यक्ति
  • यात्रा अवधि:06 दिन / 05 रातें
  • प्रति व्यक्ति 5,000 का भुगतान करें और इस मूल्य पर पैकेज धारण करें।

आपके पास कोई प्रश्न है?

हमें कॉल करने में संकोच न करें। हमारे पास विशेषज्ञों की एक टीम है जो आपके सभी प्रश्नों का समाधान करेगी। धन्यवाद।

Mobile icon+91-9640100200

हमारे ग्राहकों के अनुभव देहरादून हरिद्वार यात्रा पैकेज के बारे में

शिवशंकर तीर्थ यात्रा के साथ देहरादून, मसूरी, टिहरी झील, ऋषिकेश और हरिद्वार यात्रा एक बेहद सुंदर अनुभव था। पहाड़ों की खूबसूरती, टिहरी झील की बोटिंग और हरिद्वार में गंगा स्नान ने इस यात्रा को यादगार बना दिया। आरामदायक बसों और होटल व्यवस्था के लिए धन्यवाद।

प्रमोद कुमार शर्मा

प्रमोद कुमार शर्मा

दिल्ली

शिवशंकर तीर्थ यात्रा का देहरादून-हरिद्वार यात्रा पैकेज एक शानदार अनुभव था। मसूरी की वादियों से लेकर ऋषिकेश की गंगा आरती तक, हर पल सुकून और आनंद से भरा हुआ था। इस खूबसूरत यात्रा पर शिवशंकर तीर्थ यात्रा के साथ चलें।

दिया बतरा

दिया बतरा

चंडीगढ़

शिवशंकर तीर्थ यात्रा के देहरादून, मसूरी, टिहरी, ऋषिकेश और हरिद्वार यात्रा पैकेज के साथ, मैंने पहाड़ों और पवित्र नदियों का अद्भुत संगम अनुभव किया। नीलकंठ महादेव दर्शन से लेकर शुक्रताल की शांति तक, हर स्थल ने यात्रा को खास बना दिया। एक यादगार अनुभव के लिए शिवशंकर तीर्थ यात्रा पर भरोसा करें।

कैलाश अग्रवाल

कैलाश अग्रवाल

मुंबई

हमारे नवीनतम पुस्तिका डाउनलोड करें

संपर्क करें

travling यात्रा कंपनी

हम एक संगठित तरीके से तीर्थयात्रा आयोजित करते हैं जिसमें तीर्थयात्रियों को उच्च गुणवत्ता वाला भोजन, सत्संग कार्यक्रम और चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।

चैनल पार्टनर्स

हमारी ताज़ा खबरें और लेख

लोकप्रिय पृष्ठ

Switch to English
Enquire Now
Shiv Shankar Tirth Yatra Whatsapp