Pramod kumar Sharma
यात्रा विवरण:
अवधि:13 दिवसीय
प्रस्थान की तारीख:10 मार्च 2021 (बुधवार)
प्रस्थान शहर:पुरानी दिल्ली
किराया:18,000/- प्रति व्यक्ति
पे एंड होल्ड
प्रति व्यक्ति 1,001 का भुगतान करें और इस मूल्य पर पैकेज धारण करें।
स्पेशल तीर्थयात्रा 10 मार्च 2021 (बुधवार) को पुरानी दिल्ली से शुभ प्रस्थान।
स्टेशन | दिनांक | दर्शनीय स्थल |
---|---|---|
पुरानी दिल्ली | 10.03.2020 | पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से दोपहर बाद 4 बजे शुभ प्रस्थान। |
11.03.2021 | सरयू स्नान, रामजन्म भूमि, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, सीता रसोई, मनीराम छावनी। | |
12.03.2021 | चक्र तीर्थस्नान, हजार मुनियों की तपस्थली, व्यासगद्दी (लखनऊ से बस द्वारा) | |
13.03.2021 | मंदाकिनी स्नान, गुप्त गोदावरी, अनुसूया मन्दिर, स्फटिक शिला, इत्यादि, (इलाहबाद से बस द्वारा) | |
14.03.2021 | त्रिवेणी संगम स्नान, अक्षयवट, पुराना किला, हनुमान मन्दिर। | |
15.03.2021 | गंगास्नान, काशीविश्वनाथ ज्योर्तिलिंग दर्शन, अन्नपूर्णा मन्दिर, तुलसी मानस मन्दिर दर्शन। | |
16.03.2021 | फल्गू स्नान, विष्णुपद, पिण्डदान भूमि में पिण्ड प्रदान। | |
17.03.2021 | बाबा बैजनाथ धाम ज्योर्तिलिंग दर्शन। (धनवाद से दूसरी रेल द्वारा) | |
18.03.2021 | गंगा स्नान, काली देवी मन्दिर, हावड़ा ब्रिज, विक्टोरिया मेमोरियल। | |
19.03.2021 | गंगा सागर महातीर्थ स्नान, कपिलदेव भगवान के दर्शन (कोलकाता से बस द्वारा गंगासागर प्रस्थान)। | |
जगनाथ पुरी धाम | 20.03.2021 | जगन्नाथ मन्दिर, सिंहद्वार, अश्वद्वार, सागर स्नान। (मन्दिर की दूरी स्टेशन से केवल एक मील।) |
22.03.2021 | दोपहर बाद मधुर स्मृतियों के साथ यात्रा समापन। |
हमारी यात्रा संस्था का उद्देश्य बुजुर्ग यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधा प्रदान करके सेवाभावना से यात्रा कराके धर्म कमाना है ना कि नकली यात्रा कराके व धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करके पाप कमाना।
द्वितीय श्रेणी के थ्री-टायर शयनयान का किराया, बस, स्टीमर, चाय, नाश्ता, भोजन सहित प्रति बर्थ यात्रा कार्यक्रम के नीचे छपा हुआ है तथा यात्रा की सदस्यता हेतु अग्रिम धनराशि 1001/- रुपया प्रति यात्राी जमा कराना होगा। शेष धनराशि गाड़ी में बैठने के बाद ली जायेगी। अग्रिम धनराशि हेतु 1001/- रुपया नगद अथवा किसी भी बैंक का ड्राफ्ट ‘श्री शिव शंकर तीर्थ यात्रा ;रजिद्ध’ के नाम का बनवाकर ऋषिकेश आॅफिस या हमारी किसी भी अधिकृत बुकिंग एजेन्सी पर भिजवा दें। ड्राफ्ट या नगद रूपया प्राप्त होते ही रसीद भेज दी जायेगी। यदि कोई यात्राी अपनी सीट बुक कराकर किसी कारणवश सीट कैन्सिल करवाना चाहे तो यात्रा की रवानगी की तारीख को छोड़कर उसके 12 दिन पूर्व तक हैड आॅफिस ऋषिकेश/बुकिंगकर्ता को लिखित सूचना देने पर सीट कैन्सिल कर दी जायेगी तथा अग्रिम धनराशि वापिस कर दी जायेगी। यात्रियों से निवेदन हैं कि अपना असली फोटो युक्त वोटर आई डी एवं आधार कार्ड अवश्य साथ लायें।
चिन्हित स्थानों पर बसों की व्यवस्था संस्था के द्वारा होगी। यह बस यात्रियों को रेलवे स्टेशन से मन्दिर तक ले जायेगी तथा वहां से घुमाकर वापिस स्टेशन पर लायेगी। जिन स्थानों पर ु का निशान नहीं है वहाँ पर मन्दिरों की स्टेशन से दूरी नगण्य है इसलिए यात्राी पैदल अथवा रिक्शे से वहाँ जा सकते हैं। इस प्रकार यात्रियों को पैदल बहुत कम चलना पड़ेगा।
यात्रियों के लिए यात्रा काल में सुबह की चाय, नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि भोजन में एक दाल, एक सब्जी, चावल, रोटी का पूरा प्रबन्ध होगा। शाम को चाय दी जायेगी। रोटी, दाल एवं चावल में देशी घी का प्रयोग होगा। चावल देहरादूनी बासमती दोनों समय बनाया जायेगा। समय की उपलब्धता के आधार पर यात्रियों को अचार, पापड़ भी भोजन के साथ दिया जायेगा। प्याज व लहसुन का प्रयोग वर्जित होगा। भोजन, लकड़ी के चूल्हे में शुद्ध शाकाहारी बनाया जायेगा। यात्राकाल के दौरान लगभग 10ध्13 दिन बैड टी दी जायेगी। भोजन हेतु बर्तन अथवा डिस्पोजल की व्यवस्था संस्था द्वारा होगी।
यात्राी अपने साथ 2 पासपोर्ट साइज का फोटो व वोटर आई.डी. एवं आधार कार्ड साथ में अवश्य लावें। कृपया प्रत्येक यात्राी अपने साथ में एक गिलास, एक चम्मच प्लास्टिक की बाल्टी, मग्गा, टार्च व एक प्लास्टिक का मोमजामा 3×3 फुट का कपड़े धोने व नहाने के वास्ते व एक प्लास्टिक की रस्सी व पानी की बोतल अवश्य साथ में लायें।
यात्रियों के सामान की सुरक्षा, चाय, नाश्ता, भोजन की व्यवस्था व घुमाने के लिए कर्मचारियों सहित लगभग 16 व्यक्तियों का प्रबन्ध है तथापि प्रबन्धक यात्रियों के नुकसान का जिम्मेदार नहीं होगा। प्रत्येक यात्राी को सोने के लिए पूरी बर्थ की व्यवस्था होगी। कम्पार्टमेन्ट में कोई तख्ता सीटों के बीच में नहीं लगाया जायेगा। प्रत्येक डिब्बा द्वितीय श्रेणी थ्री टायर स्लीपर क्लास होगा। यात्राी स्पेशल यात्रा के वास्ते अपने साथ हल्का बिस्तर लायें।यात्राकाल के दौरान आर्थिक एवं शारीरिक क्षति के जिम्मेदारी यात्राी की स्वयं की होगी ।
स्पेशल यात्रा में केवल सामान्य चिकित्सा की ही व्यवस्था होगी। जो यात्री नियममित रूप से दवाई लेते हैं वे यात्राी कृपया अपनी दवाई 13/16 दिन की साथ में लावे। यात्रा काल में यात्राी को आवश्यकता पड़ने पर यात्राी के स्वयं के खर्चे पर अस्पताल/डाक्टर की व्यवस्था संस्था करायेगी। यात्रा काल में आकस्मिक दुर्घटना व प्राकृतिक आपदा के लिये यात्राी स्वयं जिम्मेदार होगे।प्रत्येक डिब्बे में प्रत्येक केबिन में मोबाइल चार्ज हेतु बोर्ड लगा होंगा परन्तु मोबाइल सुरक्षा की जिम्मेदारी यात्राी की स्वयं की होगी ।
इस स्पेशल यात्रा में अकेले वृद्धजन व महिलाएं भी आराम से यात्रा कर सकती हैं। चूंकि स्पेशल तीर्थ यात्रा में किसी भी प्रकार का अकेलापन महसूस नहीं होगा। यात्रा काल में मैनेजर यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधा देने की कोशिश करेंगे परन्तु फिर भी यात्रा के दौरान थोड़ी असुविधा होना संभावित है। उस समय ‘परदेश नरेश कलेशन’ की कहावत के अनुसार तपस्या की भावना से उसे सहन करें व मैनेजर को पूर्ण सहयोग प्रदान करें।
यदि कोई यात्री अपनी सीट बुक कराकर किसी भी कारणवश सीट कैंसिल करवाना चाहे तो यात्रा की रवानगी की तारीख को छोड़कर उससे 12 दिन पूर्व तक लिखित सूचना देने पर सीट कैंसिल कर दी जायेगी और अग्रिम धनराशि वापिस कर दी जायेगी। रवानगी की तारीख को छोड़कर उससे 12 दिन पूर्व तक लिखित सूचना प्राप्त नहीं होने पर अग्रिम धनराशि वापिस नहीं की जायेगी। व बुकिंग यदि यात्रा दिनांक को छोड़कर अन्तिम 12 दिनों में ही की गई है व वापस सीट केन्सिल यात्री करवाता है तो अग्रिम धनराशि वापिस नही की जायेगी। यदि यात्री ने सीट बुक करवायी है व यात्रा दिनांक से पांच दिन पूर्व तक किसी भी आकस्मिक कारणों से अपनी यात्रा का कार्यक्रम रद्द करता है तो ऐसी स्थिति में यात्रा कार्यक्रम के रद्द करने की सूचना हर हालत में टेलीफोन अथवा लिखित में हैड आफिस ऋषिकेश या बुकिंग कर्ता को देनी होगी तथा यात्रा प्रारम्भ होने की तारीख से 5 दिन पूर्व तक यदि यात्री अपनी यात्रा कैन्सिल करता है ऐसी अवस्था में यात्री को यात्रा का पूरा किराया हर हालत में देना होगा। अन्यथा संस्था द्वारा कानूनी कार्यवाही करके यात्री से पूरा किराया वसूल किया जायेगा।
रेलवे विभाग द्वारा स्पेशल यात्रा के वास्ते जो भी नियम बनाये गये हैं (सामान के वास्ते व रेलवे टाईम टेबिल के वास्ते) उनका पूर्ण रूप से यात्रियों को पालन करना अनिवार्य होगा। संस्था को पूर्ण अधिकार होगा वह तीर्थों को सुविधानुसार आगे-पीछे कर सकता है। प्रत्येक विवाद का न्यायक्षेत्र केवल ऋषिकेश (देहरादून) होगा। उपभोक्ता समिति के अन्तर्गत आने वाले विवाद का भी न्यायक्षेत्र ऋषिकेश (देहरादून) ही होगा।
यदि कोई यात्री किन्हीं कारणवश अथवा अस्वस्थ होने की वजह से अपनी यात्रा अधूरी छोड़कर घर वापिस आना चाहेगा तो उस अवस्था में यात्री को प्रबन्धक की तरफ से केवल घर पहुंचाने हेतु रेलवे का द्वितीय श्रेणी का टिकिट ही दिया जायेगा। किराया वापसी किसी भी अवस्था में देय नहीं होगा। यह व्यवस्था केवल यात्रा समाप्ति के 5 दिन पूर्व तक लागू होगी।
यदि हमारी यह स्पेशल तीर्थयात्रा रेलगाड़ी किन्हीं तकनीकी कारणों से गन्तव्य स्थल पर देरी से पहुंचती है तो ऐसी स्थिति में मैनेजर द्वारा कार्यक्रम में जो भी बदलाव किया जायेगा, यात्रियों से निवेदन है कि परिस्थतियों को समझते हुए उसमें अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। संक्रामक रोगी, मादक द्रव्यों का सेवन करने वाले व झगड़ालू प्रवृत्ति के यात्रियों को यात्रा से पृथक करने का पूर्ण अधिकार प्रबंधक के पास होगा।
यात्री अपने साथ असली फोटो युक्त पहचान पत्र एवं आधार कार्ड अवश्य साथ लायें ।
मुद्रण में किसी भी प्रकार की त्रुटि के वास्ते क्षमा करें।
यदि कोई यात्राी हवाई जहाज द्वारा (नेपाल बार्डर) से काठमाण्डु के वास्ते आना अथवा जाना चाहेगा तो (एक तरफ का) प्रतियात्राी 2800/ रूपये किराया अतिरिक्त देकर काठमाण्डु के वास्ते जा अथवा आ सकता है। नेपाल काठमाण्डु में रात्रि विश्राम की व्यवस्था गेस्ट हाऊस/होटल में संस्था की तरफ से होगी जो किराया में सम्मिलित है। हवाई जहाज की सुविधा उड़ान की स्थिति पर निर्भर करेगी। (यात्रियों को नेपाल यात्रा हेतु असली वोटर आई.डी कार्ड साथ में लाना जरूरी है।)
यदि किसी यात्राी को अन्य कोई जानकारी प्राप्त करनी हो तो उनसे निवेदन है कि वे अपनी समस्याओं के निराकरण के वास्ते ऋषिकेश हैड-आॅफिस पर पत्रा डालें ताकि उनके पत्रों का जवाब शीघ्र दिया जा सके।
अन्य संस्था की तरह हमारी स्पेशल यात्रा कभी रद्द नहीं हुई। निश्चित रूप से 23/05/2020 व 03/06/2020 को ही जायेगी। हमारी विवरणावली में लिखे सभी तीर्थों के दर्शन निश्चित रूप से कराये जायेंगे।
यात्रियों को चाहिए कि प्रत्येक यात्राी अपनी बकाया धनराशि देने के वास्ते अपने साथ नकद रूपया अथवा ड्राफ्ट किसी भी बैंक का ‘श्री शिवशंकर तीर्थ यात्रा (रजि0)’’ के नाम पर ऋषिकेश शाखा का बनवाकर साथ में लावें। यदि ऋषिकेश में बैंक की शाखा उपलब्ध न हो तो केवल उसी अवस्था में देहरादून शाखा का ड्राफ्ट भी बनवाया जा सकता है।
पत्र व्यवहार करते समय यात्राीगण अपना नाम, पूरा पता तथा टेलीफोन नम्बर का भी उल्लेख करें ताकि जरूरत पड़ने पर टेलीफोन पर सम्पर्क स्थापित किया जा सके। सीट की बुकिंग कराते समय यात्रियों को अपना पूरा नाम, उम्र तथा पूरा पता टेलीफोन का भी उल्लेख करें। इसके अतिरिक्त प्रत्येक यात्राी अपने साथ में एक पासपोर्ट साईज का फोटो अवश्य लावे जिससे रेलवे के नियमों के अनुरूप यात्राी का पहचान पत्रा बनवाया जा सके। पहचान पत्र बनवाने की जिम्मेदारी संस्था की होगी।
नाम व पते | मोबाइल नंबर |
---|---|
1. अजय टैªवलिंग, 8 बैंक कालोनी, बाग फ्रफरजाना, टीन का गिरजा, आगरा | 9368224868, 8958113103 |
2. अनुप कुमार अग्रवाल, एम-14 वृन्दावन कालोनी प्ण्टण्त्ण्प्ण् रोड बरेली | 0581-2310457, 9412603043 |
3. केदारनाथ कामेश्वर नाथ बर्तन वाले, मण्डी बाॅस मुरादाबाद | 0591-2472473, 9412134883 |
4. केसरवानी परिवहन, नारायण काॅम्पलैक्स, भरत मिलाप तिराहा,ध्र्मशाला बाजार,गोरखपुर | 2338541, 9415243804, 9415081004 |
5. जी जी एण्ड कम्पनी, 7 अम्बा मार्केट वचच सीटी पार्क अम्बाला शहर | 0171-2556138, 9416225999 |
6. सीताराम गुप्ता, सारौ वाले, कपड़े वाले, म. नं. 61-ं।, मौहल्ला तहसील धुरी जिला संगरूर | 220910, 9888839910 |
7. सुरेश जिन्दल 218थ्ए किचलु नगर, सिविल लाइन्स, लुधियाना | 9216174450, 9216253053 |
8. सीताराम गुप्ता, पुराना बाजार, समीप न्यू कालोनी, स्वाड मौहल्ला, सुन्दर नगर, जिला-मण्डी (हि0 प्र0) | 01907-264644, 09816393833 |
9. समस्या कुमारीध्व गौरी लाल सूद खूह बाजार पपरौला (काँगड़ा) (हि0 प्र0) | 01894-242533, 9816032533, 9418200556 |
10. श्री मुनीलाल जी गुप्ता ब्ध्व होटल सिटी टाॅप गुम्मट के नीचे, जम्मू (जम्मू-कश्मीर) | 0191-2577606, 2570975, 09419310880, 07298315302 |
आपके पास कोई प्रश्न है?
हमें कॉल करने में संकोच न करें। हम एक विशेषज्ञ टीम हैं और हम आपसे बात करके खुश हैं।
तीन धाम 11 ज्योतिर्लिंग विशेष तीर्थ यात्रा - 33 दिन
मुख्य आकर्षण : 11 ज्योतिर्लिंग, किशोर धाम, गंगा सागर, नेपाल, काठमांडू
प्रस्थान की तारीख : 6 जनवरी 2021 और 5 अप्रैल 2021
एक धाम जगन्नाथ पुरी गंगासागर तीर्थ यात्रा - 10 दिन
मुख्य आकर्षण : जगन्नाथ पुरी धाम, गंगासागर
प्रस्थान की तारीख : 9 जनवरी 2021
एक धाम जगन्नाथ पुरी धाम - 13 दिन
मुख्य आकर्षण : जगन्नाथ पुरी धाम, चित्रकूट
प्रस्थान की तारीख : 10 मार्च 2021
ब्रज चैरासी कोस यात्रा - 10 दिन
मुख्य आकर्षण : मथुरा, वृन्दावन, नन्दगाँव, बरसाना, गोवर्धन परिक्रमा, ब्रजचैरासी कोसद्ध की यात्रा
प्रस्थान की तारीख :2 December 2020
Best of the best facilities in Yatra. Very very coprative & friendly staff. Break fast, lunch & denner very remarkable. We had two time journey with this yarta company.
The staff is very nice and they take care of all the yatri the meal is very delicious.All suvidhaye are best they give milk and tea also in morning and evening.
Fabulous Organization... You should join them they serve awesome food and I have great experience with them.
ISO Certified Organization Serving Since 1967
Special Care for Senior citizens.
Well Trained Employees
More than 50 Years Oldest Organization.
Bhajan and Satsang Facility in Running Train.
Arrangement of Bus and Other Vehicle Facility.
Hygienic Food Facility.
LTC Facility.
Full Security Facility.
We conduct pilgrimage in an organized manner in which the pilgrims are provided good quality food, Satsang programmes, medical facilities.